College Students Central Asociation (CSCA)
राजकीय महाविद्यालय देहरा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए केंद्रीय छात्र परिषद संघ (CSCA) का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रजनी सांख्यान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की तथा नवनिर्वाचित छात्र परिषद के पदाधिकारियों एवं विभिन्न क्लबों के प्रतिनिधियों को पद एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।
समारोह में छात्र परिषद के अध्यक्ष पद पर बी.कॉम तृतीय वर्ष की कनिका, उपाध्यक्ष पद पर बी.ए. तृतीय वर्ष की दीक्षा , महासचिव पद पर बी.ए. द्वितीय वर्ष की हर्षिता वर्मा तथा संयुक्त सचिव पद पर बी.ए. प्रथम सेमेस्टर की सुमन देवी ने शपथ ग्रहण की।
इस अवसर पर महाविद्यालय के विभिन्न संकायों एवं कक्षाओं के प्रतिनिधियों को भी शपथ दिलाई गई। कक्षा प्रतिनिधियों के रूप में अमन कुमार, सेजल , ज्योति देवी, नंदिनी, अनीकेश भारद्वाज तथा अंजलि ने शपथ ग्रहण की।
इसके अतिरिक्त महाविद्यालय की विभिन्न सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों एवं क्लबों के प्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ ली। सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए स्नेहा एवं सूजल , रेड रिबन क्लब के लिए शिवांग एवं मेहक चौधरी, रोड सेफ्टी क्लब के लिए अंश एवं पायल, रोवर्स/रेंजर्स के लिए वरुण एवं शगुन, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के लिए हिमांशु एवं ममता तथा खेलकूद गतिविधियों के लिए अर्पित एवं निकिता ने शपथ ग्रहण की।
इसी क्रम में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के प्रतिनिधि के रूप में सूरज एवं अंकिता शर्मा, इको क्लब के प्रतिनिधि के रूप में संजय कुमार एवं स्नेहलता तथा युवा पर्यटन क्लब के प्रतिनिधि के रूप में अंशिका एवं सूर्यांश ने भी शपथ ली।
प्राचार्य डॉ. रजनी सांख्यान ने छात्र परिषद के सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्र परिषद महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम वातावरण को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, सहयोग, नेतृत्व क्षमता एवं जिम्मेदारी की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रो. मोनिका शर्मा, प्रो. निशा, डॉ. परवीन कुमार, डॉ. मंजू,प्रो. शिवानी गुप्ता, प्रो. निवेदिता श्रीमती बृज वाला, श्री मुनीश, श्री जीवन, श्रीमती सुदर्शना, एवं श्री कश्मीर सहित अन्य महाविद्यालय कर्मचारी उपस्थित रहे।
समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, लोकतांत्रिक मूल्यों, अनुशासन एवं सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करना था।