राजकीय महाविद्यालय देहरा में हिन्दी विभाग के द्वारा दिनांक 14 सितम्बर 2026 को हिन्दी दिवस समारोह के विशेष उपलक्ष्य पर “आज की हिन्दी और उसका भविष्य” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया| जिसमें महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रजनी सांख्यान जी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की| प्राचार्य महोदय ने अपने व्याख्यान के दौरान हिन्दी भाषा की पहचान पर अपने विचार सांझा करते हुए हिन्दी भाषा को अत्यधिक प्रयोग करने पर जोर दिया, तथा हिन्दी भाषा की संवेदनशीलता को गहराई से महसूस कराते हुए हिन्दी भाषा की महत्ता पर बहुत ही सारगर्भित व व्यवस्थित व्याख्यान दिया| कार्यक्रम का विधिवत संचालन हिन्दी विभाग की अध्यक्ष डॉ.मंजू कुमारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर हिन्दी विभाग द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओ जैसे (भाषण, काव्यपाठ , नारालेखन- पोस्टर मेकिंग और निबन्ध प्रतियोगिता) का आयोजन किया गया| निर्णायक मण्डल की महत्वपूर्ण भूमिका डॉ. प्रवीन कुमार, प्रो.शिवानी गुप्ता व राजकीय महाविद्यालय डाडासीबा से आये अतिथि डॉ. देवेन्द्र कुमार ने निभाई | भाषण प्रतियोगिता में काजल बी. ए. द्वितीय वर्ष से प्रथम, कनिका बी. कॉम तृतीय वर्ष से द्वितीय व शिवांग बी. कॉम. तृतीय वर्ष से तृतीय स्थान पर रहें| | काव्य पाठ प्रतियोगिता में अमन कुमार बी.ए. तृतीय वर्ष से प्रथम, हर्षिता बी.ए. द्वितीय वर्ष से द्वितीय व काजल बी.ए. द्वितीय वर्ष से तृतीय स्थान पर रहीं| इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार की वरिष्ठ सह प्राध्यापक प्रो. मोनिका शर्मा व गैर शिक्षक वर्ग से श्री मुनीश, श्री जीवन व श्री कश्मीर जी भी उपस्थित रहें|