राजकीय महाविद्यालय देहरा के टीएलसी व आईक्यूएसी सैल तथा केंद्रीय भूमि जल बोर्ड उत्तरी हिमालय क्षेत्र धर्मशाला के संयुक्त तत्वाधान में "भूजल संरक्षण एवं कृत्रिम पुनर्भरण" विषय पर जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आरएस गिल ने शिरकत की। इस अवसर पर वैज्ञानिक डॉ संजय पांडे द्वारा भूजल स्रोतों का संरक्षण, वर्षा जल संग्रहण की ग्रामीण व शहरी इलाकों में प्रयुक्त होने वाली तकनीकों तथा प्राकृतिक जल स्रोतों के पुनर्भरण संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इसके अतिरिक्त श्री मनोहर कुमार असिस्टेंट हाइड्रो जियोलॉजिस्ट द्वारा केंद्रीय भूजल बोर्ड की कार्य प्रणालियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रो करण सिंह पठानिया, डॉ मुनीष डोगरा,डॉ दिनेश कुमार शर्मा ,प्रो जितेंद्र, प्रो पीतांबर, डॉ देवेंद्र महाजन विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में लगभग 110 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभागिता दर्ज की। इस अवसर पर टीएलसी तथा आईक्यूएसी की समन्वयक प्रो मोनिका शर्मा, प्रो शिवानी गुप्ता , श्री अशोक कुमार, श्री मनीष कुमार उपस्थित रहे।