Government Degree College

Dehra, Tehsil Dehra, Distt. Kangra

Himachal Pradesh University

राजकीय महाविद्यालय, देहरा

तहसील देहरा, जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश)

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय

Picture Gallery

Home / Picture Gallery

राजकीय महाविद्यालय देहरा में दिनांक 07 अगस्त 2026 को महाविद्यालय के वाणिज्य एवं अर्थशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत एक वेबिनार का आयोजन किया गया। इस वेबिनार का आयोजन विजडम एक्स्ट्रा कंसल्टेंट प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से किया गया।
वेबिनार का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को वित्तीय जागरूकता, निवेश, शेयर बाजार, वित्तीय नियोजन तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार निवेश के संबंध में जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को वित्तीय बाजार की मूलभूत अवधारणाओं तथा निवेश से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
वेबिनार में महाविद्यालय के लगभग 55 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने कार्यक्रम में सक्रिय रूप से सहभागिता की तथा वित्तीय जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में वाणिज्य एवं अर्थशास्त्र विभाग के प्राध्यापकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं जिम्मेदार निवेश के महत्व से अवगत करवाया गया तथा उन्हें भविष्य में वित्तीय निर्णय लेते समय जागरूक एवं सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया।