Government Degree College

Dehra, Tehsil Dehra, Distt. Kangra

Himachal Pradesh University

राजकीय महाविद्यालय, देहरा

तहसील देहरा, जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश)

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय

Picture Gallery

Home / Picture Gallery

आज दिनांक 3 नवंबर 2025 को राजकीय महाविद्यालय देहरा में पूर्व छात्र संघ (ओएसए) की सत्र 2025- 26 के लिए कार्यकारिणी गठन हेतु आम सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सतीश कुमार सोनी ने की। कार्यक्रम में सबसे पहले वर्तमान सत्र 2025- 26 के लिए नई कार्यकारिणी का चयन किया गया जिसमें हर्षिता को प्रधान , शुभम को उपप्रधान, मीनाक्षी को सचिव,अनुष्का को सहसचिव तथा अक्षत भाटिया को कोषाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। इसके अलावा नीतिका, प्रियंका, शिवानी, नेहा प्रिया धीमान, ईशा, पलक चौधरी, पूनम तथा तनुजा को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए तथा महाविद्यालय के विकास हेतु उपयोगी सुझाव भी‌ दिए। बैठक में आगामी योजना पर भी विस्तार से चर्चा की गई जिनमें पूर्व विद्यार्थियों के सहयोग से विभिन्न शैक्षणिक और सामाजिक गतिविधियां आयोजित करने के प्रस्ताव पारित किए गए। प्राचार्य डॉ सतीश कुमार सोनी ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई दी तथा महाविद्यालय के विकास के लिए कार्य करने और महाविद्यालय के विकास में आने वाले चुनौतियों के लिए महाविद्यालय प्रशासन के साथ मिलकर काम करने का आह्वान किया। यह कार्यक्रम ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन की समन्वयक प्रो मोनिका शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।