Government Degree College

Dehra, Tehsil Dehra, Distt. Kangra

Himachal Pradesh University

राजकीय महाविद्यालय, देहरा

तहसील देहरा, जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश)

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय

Picture Gallery

Home / Picture Gallery

23 दिसंबर 2025 को राजकीय महाविद्यालय देहरा में सड़क सुरक्षा के महत्व को लेकर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा सड़क दुर्घटना में कमी लाना था। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पुलिस जिला देहरा के पुलिस अधीक्षक श्री मयंक चौधरी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने वक्तव्य में सड़क सुरक्षा के मूल सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, गति सीमा के पालन, मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील की।उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं अधिकतर मानवीय लापरवाही के कारण होती है जिन्हें सावधानी और नियमों के पालन से रोका जा सकता है।अपने वक्तव्य में उन्होंने आगे विद्यार्थियों को साइबर क्राइम, सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल करने तथा यूपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं को उत्तीर्ण करने के संबंध में महत्वपूर्ण टिप्स दिए। इस अवसर पर महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य प्रो मोनिका शर्मा, प्रो निशा, डॉ प्रवीण, डॉ मंजू, प्रो शिवानी गुप्ता, निवेदिता चौहान, श्रीमती बृजबाला, अशोक कुमार, मुनीष तथा महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।

सड़क सुरक्षा के महत्व को लेकर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन सड़क सुरक्षा के महत्व को लेकर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन सड़क सुरक्षा के महत्व को लेकर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन सड़क सुरक्षा के महत्व को लेकर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन सड़क सुरक्षा के महत्व को लेकर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन सड़क सुरक्षा के महत्व को लेकर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन सड़क सुरक्षा के महत्व को लेकर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन सड़क सुरक्षा के महत्व को लेकर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन सड़क सुरक्षा के महत्व को लेकर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन सड़क सुरक्षा के महत्व को लेकर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन