23 अगस्त 2025 को महाविद्यालय देहरा की रेड रिबन इकाई द्वारा 'टीबी हारेगा, देश जीतेगा' पर एक हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को टीबी के प्रति जागरूक करना और उन्हें इसके प्रति संवेदनशील बनाना था। प्राचार्य डॉ. सतीश सोनी के मार्गदर्शन में इस अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अभियान में महाविद्यालय के लगभग 80 विद्यार्थियों ने भाग लिया। नोडल ऑफिसर प्रो. निशा और प्रो. निवेदिता के साथ रेड रिबन के पीयर एजुकेटर साक्षी और नितिन की देखरेख में यह अभियान सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय देहरा के प्रो. मोनिका, डॉ. मंजू, प्रो. शिवानी, ब्रिज बाला, अशोक कुमार, रामदयाल, मुनिश,जीवन, सावित्री, सुदर्शन और कश्मीर भी उपस्थित रहे।
रेड रिबन इकाई द्वारा 'टीबी हारेगा, देश जीतेगा' पर एक हस्ताक्षर अभियान का आयोजन
रेड रिबन इकाई द्वारा 'टीबी हारेगा, देश जीतेगा' पर एक हस्ताक्षर अभियान का आयोजन
रेड रिबन इकाई द्वारा 'टीबी हारेगा, देश जीतेगा' पर एक हस्ताक्षर अभियान का आयोजन