1 August 2026 :: राजकीय महाविद्यालय, देहरा की एन०एस०एस० इकाई तथा इको क्लब के संयुक्त तत्वावधान में एक पौधा माँ के नाम–3.0 अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी प्राचार्या प्रो० मोनिका शर्मा ने की। उन्होंने स्वयंसेवियों को पर्यावरण संरक्षण तथा पारिस्थितिकी तंत्र में पौधों कै महता का संदेश दिया। इस मौके पर स्वयंसेवियों को हरड़, शीशम, गुड़हल, आँवला तथा सहजन इत्यादि प्रजाति के लगभग 40 पौधे वितरित किए गए। यह कार्यक्रम एन०एस०एस० इकाई के समन्वयक प्रो० शिवानी गुप्ता तथा इको क्लब समन्वयक प्रो० निवेदिता चौहान के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर महाविद्यालय के शिक्षक वर्ग से प्रो० निशा, डॉ० प्रवीण कुमार तथा डॉ० मंजू कुमारी गैर-शिक्षक वर्ग से अशोक कुमार , मुनीष भलवाल , बृज बाला , जीवन सिंह , सुदर्शन देवी तथा कश्मीर सिंह जी मौजूद रहे।